Koderma News: उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ की बैठक संपन्न, नई समिति गठित
8-1024x614.jpg)
कोडरमा: उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ के अंतर्गत जयनगर प्रखंड के घंघरी जॉन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता शिक्षक राम प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन महेश प्रसाद सिंह द्वारा किया गया। बैठक में महासंघ के पर्यवेक्षक विजय सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया गया, जिसमें मनोज सिंह को अध्यक्ष, प्रभात कुमार सिंह को सचिव और अजीत कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया। इसके अलावा, मुरली सिंह और संदीप सिंह उपाध्यक्ष, विक्रम सिंह उपसचिव, तथा सुभाष सिंह, अमर परमार, सुनील सिंह, मनोहर सिंह, सुनील सिंह (पप्पू सिंह), अभय सिंह, भीम सिंह और गगनदीप परमार को सक्रिय सदस्य के रूप में नामित किया गया।
इसके अलावा, कार्यकारी समिति में राम प्रसाद सिंह, मनोज सिंह, महेश प्रसाद सिंह, छोटे लाल सिंह, अबीत सिंह, अजीत कुमार सिंह, शंकर सिंह, प्रभात कुमार सिंह, सुभाष सिंह, रामबली सिंह, मुरली सिंह, सतीश सिंह, भीम सिंह, संजय सिंह, अमर परमार और मनोहर सिंह को शामिल किया गया।
वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा स्थापना का निर्णय
बैठक में घंघरी गांव स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा स्थापित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस उद्देश्य के लिए महासंघ के सदस्यों ने सहयोग राशि प्रदान की—रामबली सिंह – ₹6100,विक्रम सिंह –₹5000, महेश सिंह – ₹2100, अजीत कुमार सिंह – ₹2100, राम प्रसाद सिंह (शिक्षक) – ₹1000, सुनील सिंह (शिक्षक) – ₹1000, सुनील सिंह (पप्पू सिंह) – ₹1000
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती और समाज के विकास पर जोर दिया। महासंघ के पदाधिकारियों ने इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह क्षत्रिय समाज की एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।


