KODERMA NEWS: मायके गई पत्नी से विवाद, पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
6-1024x614.jpg)
मृतक का नाम नीरज कुमार मेहता उम्र 32 वर्ष पिता चेतलाल मेहता है। मृतक की पत्नी 5 दिन पहले एक शादी समारोह में अपने मायके गई थी।
कोडरमा: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के लेंगरापीपर में सोमवार की देर शाम एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक का नाम नीरज कुमार मेहता उम्र 32 वर्ष पिता चेतलाल मेहता है। मृतक की पत्नी 5 दिन पहले एक शादी समारोह में अपने मायके गई थी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार फोन पर पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद भी हुआ था। नीरज कुमार मेहता के द्वारा फांसी लगाने के बाद परिजन उसे मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लेकर पहुंचे। मृतक की दो बेटी और एक बेटा है। पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

