GIRIDIH NEWS: फ्यूचर फाउंडेशन पब्लिक स्कूल का किया गया शुभारंभ
6.jpg)
गिरिडीह: शुक्रवार को गांवा थाना मोड़ के समीप मिसिका नर्सिंग होम के बगल में फ्यूचर फाउंडेशन पब्लिक स्कूल का शुभारंभ। गांवा उपप्रमुख नेहा कुमारी, बिससुत्री अध्यक्ष अजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, मुखिया कन्हाई कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया वहीं सभी अतिथियों ने बारी-बारी से अपनी बातों को रखते हुए बच्चों को शिक्षा को लेकर प्रोत्साहित किया वहीं विद्यालय के निर्देशक को भी कई मंत्र दिए वही विद्यालय के निर्देशक मुकेश कुमार ने कहा कि यह विद्यालय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी विद्यालय में आधुनिक सुविधा और अनुभवी शिक्षक बच्चों को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेंगे वही प्रधानाध्यापक इजहार खान ने कहा कि यथा संभव बच्चों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हमारी प्राथमिकता होगी। वही शुभारंभ कार्यक्रम के उपरांत बच्चों के बीच हुई प्रतियोगिता का परीक्षाफल घोषित किया गया जिसमें प्रथम स्थान लाने वाले अभिनव राज को 2100 रुपए सहित ट्रॉफी द्वितीय स्थान पर रहे मो आदिल को 1500 रुपए सहित ट्रॉफी और तीसरे स्थान पर रहे अभिषेक कुमार को 1000 रुपए सहित ट्रॉफी और बाकी टॉप 10 रहे छात्रों को भी ट्रॉफी देकर हौसला अफजाई किया गया। मौके पर जीशान खान, अजीत पांडे, नसीम खान, दिनेश राम, दिनेश यादव समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

