HAZARIBAGH NEWS: चिंतपूर्णी स्टील प्लांट में ब्लास्ट से पांच घायल, चार की हालत गंभीर

घटना की सूचना मिलने पर चरही थाने की पुलिस भी जानकारी लेने घटना स्थल पर पहुंची। प्लांट में ब्लास्ट होने की घटना बार - बार होना गंभीर चिंता की विषय है।

चुरचू (हज़ारीबाग): प्रखंड के चरही थाना क्षेत्र के 15 माइल स्थित चिंतपूर्णी स्टील प्लांट के ब्लोवर में एक बार फिर ब्लास्ट होने से पांच मजदूर घायल हो गए। घटना स्पंज डिविजन में डीएससी के पास का है , जहां काम करने के दौरान अचानक चार नंबर गर्म भट्टी फट गई । जिससे पांच मजदूर घायल हो गए दुर्घटना की जानकारी होते ही प्रबंधन द्वारा एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज हेतु रांची रेफर कर दिया । सभी घायलों का ईलाज सेम फ़ोर्ड हास्पिटल में चल रहा है घायलों में बिहार निवासी क्रेन ऑपरेटर बीरेंद्र यादव, मोहम्मद चांद, हरहद निवासी अरुण कुमार, फूलचंद कुमार, दासोखाप जमुआ निवासी नंदलाल कुमार शामिल हैं।

घायलों को ईलाज के लिए रांची सैमफोर्ड अस्पताल में चल रहा है। चार नंबर भट्टी फटने से बीरेंद्र यादव ऊपर काम करते हुए जंप लगा दी। इस क्रम में उसके पैर टूट गए। फैक्टरी के मालिक संतु मोदी का कहना है कि झुलसे हुए पांचों घायल खतरे से बाहर हैं। घटना की सूचना मिलने पर चरही थाने की पुलिस भी जानकारी लेने घटना स्थल पर पहुंची। प्लांट में ब्लास्ट होने की घटना बार – बार होना गंभीर चिंता की विषय है। ज्ञात हो कि इसी चिंतपूर्णी स्पंज आयरन प्राइवेट लिमिटेड लिमिटेड में कार्यरत्त दो कर्मी 2 अक्टूबर के शाम को लगभग 4 बजे काम के दौरान जल गए थे जहां कर्मी सोमर साव और मोगल महतो आम दिनों की तरह अपने कार्य में लगे हुए थे। 2 अक्टूबर को काम कर के लिए कंपनी पहुंचे थे दोनों कर्मी को स्पंज के भट्टी में भेज दिया गया था इसी बीच स्पंज के भट्ठी से तेज आग की लपटें दोनों कर्मी के ऊपर पड़े थे जिस क्रम में गंभीर रूप से झूलस गए थे। प्रबंधन के द्वारा दोनों को इलाज मांडू अस्पताल ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रांची अस्पताल रेफर किया था।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More