झारखंड विधानसभा पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल, पक्ष- विपक्ष के पुराने साथियों ने किया स्वागत

इस दौरान यहां सांसद मनीष जायसवाल का विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सहित पक्ष विपक्ष के विधायकों ने पुरजोर स्वागत किया। तत्पश्चात सांसद मनीष जायसवाल ने झारखंड के राज्यपाल महामहिम संतोष गंगवार से औपचारिक मुलाकात की और हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्विद्यालय में जल्द से जल्द स्थायी कुलपति की नियुक्ति मांग की।

हजारीबाग: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल मंगलवार को झारखंड की राजधानी रांची में रहें। उन्होंने सबसे पहले झारखंड के सर्वोच्च सदन झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान अपने पुराने साथियों से मुलाकात कर विधानसभा की यादें ताजा की। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने विशेष रूप से झारखंड प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से मिलकर झारखंड के मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी चर्चा- परिचर्चा की।

इस दौरान यहां सांसद मनीष जायसवाल का विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सहित पक्ष विपक्ष के विधायकों ने पुरजोर स्वागत किया। तत्पश्चात सांसद मनीष जायसवाल ने झारखंड के राज्यपाल महामहिम संतोष गंगवार से औपचारिक मुलाकात की और हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्विद्यालय में जल्द से जल्द स्थायी कुलपति की नियुक्ति मांग की।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More