चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति हेतु 182 अभ्यर्थी हुए चयनित,7 मार्च को सौंपा जाएगा नियुक्ति पत्र

182 अभ्यर्थियों का चयन चौकीदार के पद पर किया गया। उपायुक्त के निर्देशानुसार चयनित अभ्यर्थी दिनांक 7 मार्च 2025 को सुबह 11:00 तक स्थानीय टाउन हॉल, हजारीबाग में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

हजारीबाग: उपायुक्त नैंसी सहाय के अध्यक्षता में मंगलवार को चौकीदारी नियुक्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। हजारीबाग जिला अंतर्गत चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति हेतु नियुक्ति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में कुल 182 अभ्यर्थियों का चयन चौकीदार के पद पर किया गया। उपायुक्त के निर्देशानुसार चयनित अभ्यर्थी दिनांक 7 मार्च 2025 को सुबह 11:00 तक स्थानीय टाउन हॉल, हजारीबाग में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को स्थानीय टाउन हॉल हजारीबाग में नियुक्ति पत्र प्रदान की जाएगी। बैठक में उपायुक्त नैंसी सहाय के अलावे सदर एसडीओ लोकेश बारंगे, डीएसपी अमित कुमार, बरही एसडीओ जोहन टुडू, सामान्य शाखा प्रभारी शमां उस्मानी, डीपीआरओ रोहित कुमार उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More