चार अप्रैल स्थापना दिवस को लेकर जेएमएम की समीक्षा बैठक संपन्न

इस अवसर पर झामुमो के वरिष्ठ नेता, जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने संगठन को और मजबूत करने तथा स्थापना दिवस को सफल बनाने का संकल्प लिया।

हजारीबाग: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की महत्वपूर्ण बैठक हजारीबाग में आयोजित की गई जिसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सचिव सह हजारीबाग जिला संयोजक संजीव बेदीया ने की। इस अवसर पर नव-नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष और सचिव का स्वागत किया गया। संजीव वेदियां ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की अपील की।

बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने चार अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। यह कार्यक्रम हजारीबाग में भव्य रूप से मनाया जाएगा, जिसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं गानडेय विधायक कल्पना सोरेन शामिल होंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे स्थापना दिवस समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं।

इस अवसर पर झामुमो के वरिष्ठ नेता, जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने संगठन को और मजबूत करने तथा स्थापना दिवस को सफल बनाने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More