शहीद नीलांबर पीतांबर शहादत दिवस मानने हेतु आवश्यक बैठक सम्पन्न
-1024x614.jpg)
हजारीबाग/कटकमसांडी: प्रखंड खरवार भोगता समाज ने रविवार को शहीद नीलांबर पीतांबर शहादत दिवस आगामी वर्षों की तरह इस वर्ष भी मनाने को लेकर एक आवश्यक बैठक की जिसमें 28 मार्च को शहादत दिवस मनाने का निर्णय लिया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि खरवार भोगता समाज के जिला अध्यक्ष बालदेव गंझू जिला सचिव खुलेश्वर कुमार भोगता उपस्थित रहे। अपने अभिभाषण में कहा कि शिक्षा बहुत जरूरी है अपने बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करे। शिक्षा ही व्यक्ति और समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। नीलांबर पीतांबर के सपनो को साकार करना है क्योंकि वह तो नहीं रहे है लेकिन उनका सपना आज भी जिंदा है एवं उनके आदर्शों का अनुशरण कर आगे बढ़ना है तभी हमारा खरवार समाज भी आगे बढ़ेगा। बैठक का संचालन भोगता समाज के कोषाअध्यक्ष सह बाझा पंचायत के पूर्व मुखिया लीलो सिंह भोगता ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन पूर्व जिला परिषद सदस्य कुलदीप सिंह भोगता ने किया। बैठक में मुख्य रूप से समाज के महादेव सिंह भोक्ता, अजित सिंह भोक्ता, इन्द्रनाथ सिंह, चंद्रिका सिंह भोक्ता, संतोष कुमार भोक्ता, शिवशंकर सिंह भोक्ता, झमन सिंह भोक्ता, नरेश भोक्ता,कुलदीप सिंह भोक्ता, जलेश्वर सिंह, नामधारी कुमार, राजेश सिंह भोक्ता, उदय सिंह भोक्ता, सुजीत कुमार भोक्ता, अंजन कुजूर, हीरा कुमार सिंह, अजय कुमार भोक्ता, ख़ैटू सिंह भोक्ता उपस्थित रहे।

