रमजान मुबारक: रोजा का पहला दिन अल्लाह की इबादत में बीता

रमजान माह शुरू होते हुए ही फलों की बिक्री में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इन दिनों मुख्य रूप से सेब,  संतरा, अंगूर, खजूर के साथ-साथ तरबूज फल एवं चना की बिक्री काफी बढ़ गई है क्योंकि लोग इफ्तार में फलों एवं चना को आवश्यक रूप से शामिल करते हैं।लोगों का मानना है कि कई फलों के दाम में वृद्धि हुई है वहीं आगे भी फलों के दामों में वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

बड़कागांव / हजारीबाग: बड़कागाँव प्रखण्ड में 02 मार्च से रमजान का महीना शुरू हो गया है माहे –  रमजान – उल –  मुबारक का पहला दिन इतवार को अल्लाह की इबादत एवं कुराने पाक की तिलावत में बीता।

मुस्लिम समुदाय के लोग इस महीने को पवित्र महीना मानते हैं और भूखे प्यासे रहकर अल्लाह की इबादत करते हैं। इस मुबारक महीने में ही कुरान को जमीन पर लाया गया था। रमजान के महीने में रोजा रखने के साथ-साथ पांच वक्त का नमाज एवं तरावीह की नमाज का विशेष महत्व है। इस महीने में रोजा रखने का हुक्म खुदा ने दिया है।रमजान का महीना एक ऐसा महीना है जिसमें हर दिन हर वक्त इबादत होती है। रोजा इबादत, कुरान की तिलावत करना इबादत, शेहरी इबादत व इफ्तार इबादत, गोया की हर वक्त इबादत ही इबादत है।

नन्हे रोजेदार इबादत कर मांग रहे हैं सुख शांति की दुआ

प्रखंड के दर्जनों गांव के लोग रमजान माह में रोजेदार रोजा रखकर खुदा की इबादत कर रहे हैं।पर इसमें बच्चे भी पीछे नहीं है।प्रखंड क्षेत्र में बड़ी संख्या में बच्चे भी इस बरकत महीने में रोजा रखकर मस्जिदों व घरों में खुदा की इबादत कर रहे हैं।और सुख शांति की दुआ मांग रहे हैं।इन्हें नन्हे रोजेदार भी कहा जाता है।
बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत के दर्जनों गांव के लोग रोजा रख रहे हैं जिसमें मुख्य रूप से बड़कागांव ,  ग्राम चट्टी , ग्राम सिकरी , ग्राम डाड़ीकला , ग्राम सिंदुवारी , ग्राम चेपाखुर्द, ग्राम सिरमा, ग्राम पंडरिया, ग्राम छवनिया, ग्राम महुदी, ग्राम कनोदा, ग्राम मिर्जापुर, ग्राम पिपराडीह, ग्राम गोसाई बलिया, ग्राम चौपदार बलिया, ग्राम नापोखुर्द, ग्राम बादम, ग्राम रुद्दी, ग्राम हाहे, ग्राम महुंगाई, ग्राम अलगडीहा, ग्राम चंदौल, ग्राम गुड़कुवा एंव उरीमारी चेक पोस्ट कॉलोनी सहित आदी गांव के महिला पुरुष व बच्चे बच्चियां रोजा रखकर अमन, चैन एंव शांति की दुआ कर रहे हैं।

रमजान माह शुरू होते ही फलों की बिक्री में वृद्धि हुई है

रमजान माह शुरू होते हुए ही फलों की बिक्री में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इन दिनों मुख्य रूप से सेब,  संतरा, अंगूर, खजूर के साथ-साथ तरबूज फल एवं चना की बिक्री काफी बढ़ गई है क्योंकि लोग इफ्तार में फलों एवं चना को आवश्यक रूप से शामिल करते हैं।लोगों का मानना है कि कई फलों के दाम में वृद्धि हुई है वहीं आगे भी फलों के दामों में वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More