KODERMA NEWS: श्री हनुमान संकीर्तन मंडल के 44वें वार्षिक उत्सव की तैयारी पूरी

मंडल द्वारा आयोजित  कार्यक्रम अड्डी बंगला रोड स्थित रामगोपाल केदारनाथ फैक्ट्री परिसर में संपन्न होगा। पहले दिन भव्य शोभायात्रा और सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। इसके उपरांत स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों द्वारा दो दिवसीय भजन संध्या का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें भक्तगण भक्ति की गंगा में गोता लगाएंगे।

कोडरमा: श्री हनुमान संकीर्तन मंडल द्वारा श्री हनुमान जयंती एवं मंडल के 44वें वार्षिक उत्सव की भव्य तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर 11 और 12 अप्रैल को दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए श्री अग्रसेन भवन में एक बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नवीन सिन्हा ने किया जबकि संचालन सचिव विक्की केसरी ने किया।

मंडल द्वारा आयोजित  कार्यक्रम अड्डी बंगला रोड स्थित रामगोपाल केदारनाथ फैक्ट्री परिसर में संपन्न होगा। पहले दिन भव्य शोभायात्रा और सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। इसके उपरांत स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों द्वारा दो दिवसीय भजन संध्या का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें भक्तगण भक्ति की गंगा में गोता लगाएंगे।

बैठक में मंडल पदाधिकारियों और सदस्यों को कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न दायित्व सौंपे गए। शोभायात्रा व्यवस्था का जिम्मा गौतम पांडेय, अभिषेक पांडेय, सुशील सिन्हा, विकास अग्रवाल और राकेश सिंह राजपूत को दिया गया। मंच संचालन की जिम्मेदारी गौतम पांडेय, राकेश काप्सीमे और मुकेश को सौंपी गई। सुंदरकांड पाठ के आयोजन की जिम्मेदारी नवीन सिन्हा और अरविंद चौधरी को दी गई।पूजा व्यवस्था की देखरेख अनिल मिश्रा और विजय पांडेय करेंगे, जबकि दरबार सज्जा की जिम्मेदारी गौतम पांडेय, राहुल सिंह, अनिल मिश्रा, गिरधारी सोमानी, अभिषेक पांडेय और विकास अग्रवाल को दी गई है। प्रशासनिक व्यवस्था में नवीन सिन्हा, विक्की केसरी और पीयूष सिंह सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

प्रचार-प्रसार का कार्य ओम प्रकाश निरंजन, अनूप वर्णवाल और आलोक सिन्हा के जिम्मे होगा। महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था अभिषेक पांडेय, मनोज साव, साकेत सिंह और राजेश वर्मा संभालेंगे। साज-सज्जा का कार्य राकेश सिंह, बबलू सिंह, बबलू पांडेय, गिरधारी सोमानी और विशाल काप्सीमे को सौंपा गया है।
प्रसाद पैकिंग में सुजय सिंह, मनोज माथुर, गुड्डू मिश्रा, राकेश काप्सीमे और सुशील सिन्हा का सहयोग रहेगा। सामान लाने-ले जाने की व्यवस्था में सचिन कुमार, राजेश वर्मा और अमित शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

इस आयोजन के लिए चंदा समिति भी गठित की गई है, जिसमें विद्यापुरी क्षेत्र से सुशील सिंह, विजय पांडे, मनोज माथुर, आशुतोष भदानी और गुड्डू मिश्रा, जबकि बाजार क्षेत्र से नवीन सिन्हा, अरविंद चौधरी, राहुल सिंह, राकेश काप्सीमे, सुजल सिंह, बबलू सिंह और बबलू पांडेय शामिल हैं। बैठक में सचिव विक्की केसरी, बबलू पांडेय, मनोज कुमार साव, रामकृपाल कंठ, अनिल कुमार अग्रवाल, अनुप कुमार, राजेश वर्मा, उमंग अग्रवाल, राजेश मिश्रा, मनोहर पांडेय, मनोज सिंह, मनोज सेठ, ज्योति पहाड़ी, सुजय सिंह, विकास अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, सुशील सिंह और राहुल सिंह आदि उपस्थित थे।भक्तिमय माहौल में होने वाले इस आयोजन को लेकर नगरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिससे यह उत्सव भव्य और यादगार बनने वाला है।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More