यज्ञ की पूर्णाहुति से पूर्व ग्रामीणों ने ढोल नगाड़े अबीर गुलाल लगाकर शिव परिवार की मूर्ति का नगर भ्रमण कराया

इस दौरान ग्रामीणों ने शिव परिवार के मूर्ति के साथ बड़कागांव प्रेम नगर, रेंज ऑफिस, मुख्य चौक, सूर्य मंदिर होते हुए राम जानकी मंदिर गुरु चट्टी के रास्ते यज्ञ स्थल पहुंचे।  बता दें  कि यज्ञ समिति के द्वारा वैदिक श्री श्री 1008 श्री शिव शक्ति हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ एवं सत्संग प्रवचन का विराट आयोजन भी किया गया है।

बड़कागाँव/ हजारीबाग: बड़कागाव प्रखण्ड अन्तर्गत पूर्वी पंचायत बड़कागांव अंतर्गत बधरिया में नवस्थापित सोनबरसा बस्ती के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापित करने से पूर्व ग्रामीणों ने शिव परिवार की मूर्ति को लेकर नगर भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने शिव परिवार के मूर्ति के साथ बड़कागांव प्रेम नगर, रेंज ऑफिस, मुख्य चौक, सूर्य मंदिर होते हुए राम जानकी मंदिर गुरु चट्टी के रास्ते यज्ञ स्थल पहुंचे।  बता दें  कि यज्ञ समिति के द्वारा वैदिक श्री श्री 1008 श्री शिव शक्ति हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ एवं सत्संग प्रवचन का विराट आयोजन भी किया गया है। प्रत्येक दिन संध्या 7:00 बजे से देवघर, काशी – बनारस के विद्वानों के द्वारा कथा प्रवचन दिया जा रहा है।

नगर भ्रमण में मुख्य रूप से अध्यक्ष सुरेंद्र कु साव, सचिव चोहन साव, कोषाध्यक्ष मुकेश कु साव, उमेश कुमार, बसंत साव, जगरनाथ साव, दीपक कु साव, महेंद्र साव, रामा साव, कृष्णा साव, द्वारका साव, सुनील साव, अशोक साव, अनिल कुमार, रवि कुमार, पप्पू सोनी, अर्जुन साव, रिझन साव, जागेश्वर साव, भीम कुमार, जयकरण साव, नागेश्वर साव, बालेश्वर साव, अंजन कुमार, रामदास कुमार, आदित्य कुमार, दुलारचंद राम, तिलेश्वर साव, मनोज साव,  रंजीत साव, सुनील राम, रोहित कुमार,  देवा कुमार, अजय कुमार, अमित सोनी, दीपू सोनी, आनन्द राणा, अजय राही इत्यादि शामिल थें।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More