Hazaribagh News: दो बाइक की आपस में टक्कर, तीन लोग घायल इलाज के दौरान एक की मौत
2-1024x614.jpg)
बड़कागाव/ हजारीबाग: बड़कागाँव प्रखण अन्तर्गत जुगरा पकवानाला पुल के पास आपस में दो मोटरसाइकिल की टकराने के कारण बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत उपरेली डाड़ी निवासी बीगन महतो उम्र 42 साल का इलाज के लिए हजारीबाग आरोग्यं ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना में दो अन्य लोग बुरी तरह से घायल हैं, जिनका इलाज हजारीबाग में किया जा रहा है।
मृतक के परिजनों ने लाश को हजारीबाग टीपी 5 घाटी के पास रखकर ₹60 लाख, मृतक के दोनों पत्नियों को नौकरी और मृतक के 5 साल के बच्चे को आजीवन शिक्षा देने संबंधित मुआवजा की मांग कर रहे थे। घटना को लेकर बताया जाता है कि बिगन महतो अपने करीबी अनिल कुमार दोनों मोटरसाइकिल से सवार होकर ड्यूटी के लिए कन्वेयर बेल्ट शिव शक्ति कंपनी अंबे गेट जा रहा था तभी पकवानाला के पास विपरीत दिशा से आ रहा मोटरसाइकिल आपस में टकरा गया जिसमें दुर्घटना हो गई। घटना को लेकर बताया गया है कि कुसुंबा गांव का भी एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसका हजारीबाग में इलाज हो रहा है। दुर्घटना में कुल तीन लोग घायल हुए थे जिसमें एक की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम को हटाने व मामले की समाधान के लिए कंपनी के लोग के साथ वार्ता की जा रही थी।


