KODERMA NEWS: स्वयं सेवकों ने एड्स बचाव के लिए निकाली जागरूकता रैली
2-1024x614.jpg)
कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन महात्मा गांधी सदन ने कार्यभार संभाला। पहले सत्र में लक्ष्यगीत के साथ शुरुआत कर महाविद्यालय के सचिव अविनाश सेठ ने स्वयंसेवकों को मंत्र उच्चारण और योग व आसन करवाया। उसके बाद स्वयं सेवकों ने गोद लिए गांव इंदरवाटांड़ में एड्स बचाव पर जागरूकता रैली निकाल ग्रामीणों को जागरूक किया। वहीं सभी स्वयंसेवकों ने गांव में ग्रामीणों के साथ मिलकर फलदार एवं औषधिक पौधों का वृक्षारोपण किया। तत्पश्चात सभी स्वयं सेवकों ने मिलकर भोजन बनाया एवं भोजन किया ।
वहीं दूसरे सत्र में सभी स्वयं सेवकों ने ग्रामीण महिलाओं के कौशल विकास एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सखुआ के पत्तों का दोना एवं पुराने न्यूज पेपर से ठोंगा बनाना सिखाया। तत्पश्चात ग्रामीण बच्चों को नये जूते, कपड़े और फल वितरित किए गये।मौके पर अमित कुमार, इंद्रदेव, शिखा, अन्ना श्री, अभिजीत, मनीषा, ट्विंकल, मधु, आलोक कुमार, रवि प्रसाद, तमन्ना परवीन, जुली कुमारी,ओशो अंशुमन, सुलेखा, सृष्टि, महादेव, महाविद्यालय के डी.एल.एड विभागाध्यक्ष मनीष सिंह, सूचित कुमार, महाविद्यालय की उपनिदेशिका डॉ संजीता कुमारी मौजूद थी। संपूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना पदाधिकारी सौरभ शर्मा के देख रेख में हुआ।


