प्रथम स्वर्गीय बद्रीनाथ गोस्वामी फुटबॉल टूर्नामेंट में पहुंचे सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
-1024x614.jpg)
हजारीबाग: हजारीबाग में फुटबॉल रेफरी संघ एवं स्थानीय फुटबॉल खिलाड़ियों के संयुक्त प्रयास से प्रथम स्वर्गीय बद्रीनाथ गोस्वामी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन गांधी मैदान में किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय बद्रीनाथ गोस्वामी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित करने से हुई। इस अवसर पर विधायक ने कहा की स्वर्गीय बद्रीनाथ गोस्वामी जी का योगदान हजारीबाग के खेल जगत के लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने फुटबॉल को केवल एक खेल के रूप में नहीं, बल्कि एक आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया। यह टूर्नामेंट उनके सम्मान में किया गया एक सराहनीय प्रयास है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। टूर्नामेंट में भाग लेने आए खिलाड़ियों से विधायक ने व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा की खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है। हजारीबाग की धरती ने कई बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं, और मुझे विश्वास है कि यहां के युवा भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी और जीत-हार की चिंता छोड़कर अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर ध्यान देने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा विधायक को सम्मानित किया गया।
इस पर उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की खेल एवं खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा। खेल से युवाओं में अनुशासन, संघर्षशीलता और टीम वर्क की भावना विकसित होती है। सरकार एवं समाज को मिलकर खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करना चाहिए। इसके बाद विधायक ने खिलाड़ियों के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई और टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हजारीबाग में खेल के विकास के लिए और अधिक प्रयास किए जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल सके।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिहं, भैया मुरारी सिन्हा, नजरूल हसन, बहादूर राम, सुरज कुमार, सरफराज अहमद, गुड्डू ,मटवारी के सभी स्थानीय व स्व बंद्रीनारायाण के परिजन सहित सैकडों लोग उपस्थित रहे।


