सदर प्रखण्ड अंतर्गत बैहरी पंचायत भवन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में बीपी ब्लड प्रेशर, ब्लड सुगर, दांत एंव आरबीएस सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधित जांच मुफ्त हुआ। मुफ्त दवाई भी उपलब्ध कराया गया। मुफ्त मेडिकल कैंप से इलाज करवाकर मरीजों ने संत कोलम्बस मिशन होस्पिटल एवं हजारीबाग काॅलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड होस्पिटल का धन्यवाद व साधुवाद ज्ञापित किया।

हजारीबाग:  काॅलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड होस्पिटल एवं संत कोलम्बस मिशन होस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सदर प्रखण्ड के बैहरी पंचायत भवन पंचायत भवन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें जरूरमंद ग्रामीणों को चिकित्सकों द्वारा दांत एवं स्वास्थ्य का जांच कर उचित परामर्श दिया गया। शिविर में 52 जरूरतमंद का जांच किया गया। उपचार के साथ चिकित्सकों के द्वारा उत्तम स्वास्थ्य का परामर्श दिया गया।

निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में बीपी ब्लड प्रेशर, ब्लड सुगर, दांत एंव आरबीएस सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधित जांच मुफ्त हुआ। मुफ्त दवाई भी उपलब्ध कराया गया। मुफ्त मेडिकल कैंप से इलाज करवाकर मरीजों ने संत कोलम्बस मिशन होस्पिटल एवं हजारीबाग काॅलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड होस्पिटल का धन्यवाद व साधुवाद ज्ञापित किया। शिविर के आयोजन में स्थानीय लोगों ने सरहानीय योगदान दिया।

मौके पर श्रीनिवास सर्वमंगलम सोसाइटी के अध्यक्ष एंव डेंटल काॅलेज के सचिव डाॅ प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य हर जरूरतमंद को उत्तम स्वास्थ्य का लाभ पहुंचाना है। शिविर में बुनियादी उपचार बिलकुल मुफ्त है। वर्तमान दौर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में मरीजों की परेशानीयों को कम करने के उद्देश्य से हर जगह निशुल्क शिविर लगाया जा रहा है। इस विशेष पहल से कईं जरूरतमंदों को अनुभवी चिकित्सकों से उपचार कर उत्तम स्वास्थ्य का लाभ मिल रहा है। अस्पताल एवं काॅलेज परिवार की आगे भी कोशिश रहेगा की यह मुफ्त शिविर जगह- जगह पर जारी रहे और जरूरतमंद शिविर से लाभान्वित हो।

मौके पर बैहरी मुखिया पवन यादव उर्फ पप्पू ने कहा कि वाकई मे स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिशन होस्पिटल एवं डेंटल काॅलेज काफी अच्छा पहल है। इससे गरीब परिवार एवं माध्यमिक परिवारों को काफी राहत मिलेगा। उन्होंने मिशन होस्पिटल एवं डेंटल काॅलेज परिवार का सरहाना किया। मौके पर डॉ कृष्णा राज, डाॅ सौम्या राज एवं पीआरओ राजकुमार दास सहित कई स्वास्थ्य कर्मियों ने अपना सरहानीय योगदान दिया।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More