Koderma news: ट्रक लूट मामले में धान लोड ट्रक को पुलिस ने किया बरामद

कोडरमा: एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि विगत दिनों कोडरमा घाटी से धान लदी ट्रक लूट मामले में धान लोड ट्रक को कोडरमा पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को रात्रि में ट्रक बीआर 01जीबी 5963 में पावापुरी, बिहार से धान लोड कर वर्द्धमान, बंगाल जाने के क्रम में कोडरमा थाना अन्तर्गत कोडरमा घाटी में तीन अपराधकर्मी के द्वारा एक बड़ी वाहन से ओवरटेक कर ट्रक को रोककर ट्रक चालक को बंधक बना कर धान लोड ट्रक लूट लिया गया था।
इस संबंध में ट्रक चालक विनोद यादव के द्वारा कोडरमा थाना में दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर 25 जनवरी को कोडरमा थाना कांड संख्या 13/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। लगातार छापामारी, तकनीकी साक्ष्य एवं गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़, माण्डु थाना अन्तर्गत ग्राम हेसागढ़ा स्थित रांची पटना राष्टीय राजमार्ग- 33 के किनारे से धान लोड ट्रक को बरामद किया गया है


