Koderma News: स्वास्थ्य विभाग की उप सचिव आकांक्षा रंजन ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

कोडरमा: स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार की उप सचिव आकांक्षा रंजन एवं राज्य के पदाधिकारी डॉ प्रदीप सिंह का कोडरमा जिला में आगमन हुआ। जिला उपायुक्त ऋतुराज ने उप सचिव को पौधा भेंट कर स्वागत किया। आगमन के उपरांत उप सचिव एवं द्वारा बीएस नर्सिंग होम एवं करमा मेडिकल कॉलेज का भ्रमण कर वहां संचालित एवं निर्माणाधीन स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। परिसदन में आयोजित बैठक में उप सचिव द्वारा उक्त संस्थानों में चल रहे कार्यों एवं निर्माण कार्यों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।
उप सचिव ने निर्माण कार्यों एवं अब तक हुई प्रगति पर समीक्षा करते हुए समयानुसार कार्य करने का निर्देश दिये। इस अवसर पर उपायुक्त ऋतुराज, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ. रंजीत कुमार कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण निगम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।


