Hazaribagh News : कटकमसांडी पूर्वी मंडल में संवाद कार्यक्रम, संगठन मजबूती और बूथ सक्रियता पर हुआ मंथन

हजारीबाग: संवाद कार्यक्रम के दौरान पूर्वी मडल के नेताओं व सभी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी योजनाओं, क्षेत्रीय आवश्यकताओं तथा संगठन की प्राथमिकताओं पर विस्तारपूर्वक विचार–विमर्श हुआ। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तरीय सक्रियता, संगठनात्मक मजबूती और संवाद अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
इस दौरान कटकमसांडी पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि सुमन राय, जिला परिषद सदस्य मंजू नंदनी, जिप प्रतिनिधि मनीष ठाकुर, महामंत्री राकेश सिहं, वरिष्ठ भाजपा नेता व कंसार मुखिया रामकुमार मेहता, भाजपा वरिष्ठ नेता मनोहर सिहं, कंचनपूर मुखिया प्रतिनिधि अशोक राणा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मुनेश ठाकुर, भाजपा नेता विनोद सिहं, गदोखर मुखिया नारायाण साव, गोबिंद यादव, राजेश ठाकुर, पवन गिरि, मनीष चौधरी, रूपदेव यादव, दुरजय प्रसाद, अजीत दास, अनील कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


