साहिबगंज के प्रशांत शेखर को “सार्क 2025 अवार्ड” से सम्मानित किया जाएगा

साहिबगंज : स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्प्रिचुअल सेंटर, बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स एवं भारत-नेपाल मैत्री फोरम द्वारा नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम में साहिबगंज के प्रशांत शेखर को “साउथ एशियन रीजनल कंट्रीज अवार्ड 2025” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने और विगत छह वर्षों से उमा अमृता फाउंडेशन संस्था को सफलतापूर्वक संचालन करने के लिए नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा दिया जाएगा।
प्रशांत शेखर ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि साहिबगंज जिला से इस कार्यक्रम के लिए मेरा चयन हुआ है। आने वाले समय में भी सामाजिक कार्य यूं ही करता रहूंगा। रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करना मेरा उद्देश्य है। उल्लेखनीय है कि उमा अमृता फाउंडेशन के माध्यम से समाज सेवा में योगदान देने के लिए प्रशांत शेखर हमेशा प्रतिबद्ध रहे हैं। संस्था के सदस्यों ने इसे संस्था एवं शहर के लिए गर्व की बात बताया। शहर वासियों ने प्रशांत शेखर को शुभकामनाएं देते हुए कहा उनकी इस उपलब्धि से हमें प्रेरणा मिलती है और हम भी समाज सेवा में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित होते हैं।
प्रशांत शेखर 24 दिसम्बर को गोरखपुर के लिए रवाना होंगे, वहां से नेपाल जाएंगे। जहां यूथ पार्लियामेंट कल्चरल प्रोग्राम एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में भारत के पड़ोसी देश से भी अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य सहभागी भी शामिल होंगे।


