गैरकानूनी कफ सिरप रैकेट पर बड़ी कार्रवाई: ईडी ने देशभर में कई ठिकानों पर छापेमारी, मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल निशाने पर

ईडी ने गैरकानूनी कोडीन आधारित कफ सिरप रैकेट के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल और उसके साथियों के कई ठिकानों पर छापा मारा। कार्रवाई लखनऊ, वाराणसी, अहमदाबाद, जौनपुर, सहारनपुर और रांची में की गई।
रांची : LED की टीमों ने गैर कानूनी कफ सीरप मामले में मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल और उनके साथियों आलोक सिंह, अमित सिंह के कई ठिकानों पर छापा मारा है। जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम ने लखनऊ, वाराणसी, अहमदाबाद, जौनपुर, सहारनपुर और रांची के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। वहीं, लखनऊ में आरोपी आलोक सिंह के ठिकानों पर भी छापा मारा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ECIR पिछले दो महीनों में उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, सोनभद्र, सहारनपुर, गाजियाबाद सहित कई जिलों में कोडीन आधारित कफ सिरप के अवैध भंडारण, परिवहन, व्यापार और सीमा पार व्यापार के संबंध में दर्ज 30 से अधिक एफआईआर के आधार पर दर्ज की गई थी।

