संगठन सृजन 2025: केशव महतो कमलेश करेंगे तीन जिलों का दौरा

संगठन सृजन 2025 के तहत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश बुधवार को चतरा, हजारीबाग और बोकारो के दौरे पर रहेंगे। हजारीबाग में वे ग्राम पंचायत एवं वार्ड कांग्रेस कमिटी गठन तथा BLA चयन फार्म की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।
हजारीबाग : संगठन सृजन 2025 के अंतर्गत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश बुधवार को हजारीबाग आएंगे। हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी के मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत तीन जिलों का भ्रमण करेंगे।
चतरा जिले का कार्यक्रम
बुधवार को सुबह 07 बजे वह लोवाडीह स्थित अपने निजी आवास से चतरा जिला के लिए प्रस्थान करेंगे। पूर्वाह्न 10:30 बजे चतरा जिला कार्यक्रम में भाग लेंगे।
हजारीबाग जिला कार्यक्रम
दोपहर 01 बजे वह हजारीबाग पहुंचेंगे। यहां जिला कांग्रेस कार्यालय, कृष्ण बल्लभ आश्रम में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी का गठन, वार्ड कांग्रेस कमिटी का गठन तथा बीएलए चयन फ़ॉर्म-2 भरने की समीक्षात्मक बैठक में भाग लेंगे।
बोकारो जिले का कार्यक्रम
अपराह्न 02 बजे हजारीबाग से बोकारो जिला के लिए प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 04 बजे बोकारो जिला कार्यक्रम में शामिल होंगे।




