Ranchi News : पहाड़ी बाबा का तिलकोत्सव 23 जनवरी को, भक्तों में उमंग

रांची के पहाड़ी मंदिर में 23 जनवरी को तिलकोत्सव का आयोजन होगा। शिव भक्त सुबह आठ बजे नेगचार के साथ तिलक चढ़ाएंगे। भंडारा वितरण और शाम को महाआरती भी होगी। इससे पहले 20 जनवरी को महारुद्राभिषेक और महामंत्र जाप का आयोजन होगा।
रांची : पहाड़ी बाबा का तिलकोत्सव 23 जनवरी को मनाया जाएगा। शिव भक्तों की ओर से पहाड़ी बाबा को नेगचार के साथ तिलक चढ़ाया जाएगा। यह कार्यक्रम पहाड़ी मंदिर में सुबह आठ बजे से शुरू होगा। महोत्सव के बाद श्रद्धालुओं के बीच भंडारा का वितरण होगा। वहीं, शाम साढ़े सात बजे से महाआरती होगी। इससे पहले 20 जनवरी को सुबह 11 बजे से महामंत्रों के जाप के साथ पहाड़ी बाबा का महारुद्राभिषेक अनुष्ठान होगा।

