Palamu News: बच्चे के इलाज के बहाने महिला से दुष्कर्म, क्लीनिक संचालक गिरफ्तार

पलामू जिले में बच्चे के इलाज के नाम पर महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने क्लीनिक संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पलामू: बच्चे के इलाज के बहाने पलामू के छतरपुर में महिला से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर क्लीनिक संचालक को गिरफ्तार किया

मामला दर्ज होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्लीनिक संचालक को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। जिले की एसपी रिष्मा रमेशन ने सोमवार को घटना की पुष्टि की।

हुटुकदाग गांव में हुई वारदात

घटना छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुटुकदाग गांव की है। महिला अपने पति के बाहर रहने के कारण ससुराल नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में रहती थी। उसका बच्चा बीमार रहता था।

इलाज के बहाने ले जाकर दुष्कर्म किया गया

महिला बच्चा दिखाने हुटुकदाग स्थित संजय कुमार के क्लिनिक गई थी। संजय कुमार ने बच्चे को सर्दी बताकर भांप देने का बहाना बनाया और महिला को क्लिनिक से सटे मकान में ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद उसे धमकाया गया।

आरोपित न्यायिक हिरासत में भेजा गया

धमकी के बावजूद पीड़िता ने छतरपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित नौडीहा बाजार के रबदा निवासी संजय कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More