किरण पब्लिक स्कूल कोलडीहा में गिरिडीह राइफल क्लब का न्यू ब्रांच डीएसपी ने किया उद्घाटन

किरण पब्लिक स्कूल कोलडीहा में गिरिडीह राइफल क्लब की नई शाखा का उद्घाटन डीएसपी नीरज कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम विद्यालय के संस्थापक अशोक कुमार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया। बच्चों को अब राइफल शूटिंग और आत्मरक्षा से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी।

गिरिडीह: किरण पब्लिक स्कूल के संस्थापक अशोक कुमार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर शूटिंग रेंज का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरिडीह के पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार सिंह समेत विद्यालय के चेयरमैन अशोक कुमार सिंह, प्राचार्य राघव भोक्ता, पेट्राॅन सैयद सबीह असरफ, क्लब के वाइस प्रेसिडेंट संतोष कुमार मिश्रा, विद्यालय के निदेशक सह राइफल क्लब के गिरिडीह जिला राइफल एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट राजीव रंजन सिंह, क्लब के सचिव रवि कुमार ने फीता काट कर राइफल क्लब का उद्घाटन किया।

मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने चैयरमेन को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि किरण पब्लिक स्कूल में शूटिंग रेंज का स्थापित होना चेयरमैन सर का सराहनीय कदम है। यह स्कूल हर क्षेत्र में आगे बढ़े और समाज व देश के लिए सभ्य तथा साहसी नागरिक का निर्माण करता रहे। विद्यालय के चेयरमैन अशोक कुमार सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति का एक उद्देश्य होता है जिसमें राइफल शूटिंग भी अहम् हिस्सा है।हम किसी कार्य को पूरा करने के लिए लक्ष्य साधते हैं,  उसी प्रकार राइफल के निशाने में अहम स्थान पाने वाले का विशेष महत्व है।

कोई भी देश कितना भी प्रतिभाशाली क्यों न हों, अगर संप्रभुता की रक्षा का पुख्ता इंतजाम न हो तो वह देश कभी भी सबल नहीं बन सकता। अतः विद्यालय प्रबंधन समिति समाज, परिवार, देश, आत्मरक्षा इत्यादि की सुरक्षा के लिए राइफल क्लब के द्वारा किरण पब्लिक स्कूल के बच्चों को राइफल शूटिंग सहित अन्य शस्त्र की शिक्षा देने के लिए दृढ़ संकल्पित है। मौके पर मुख्य अतिथि के साथ – साथ, अन्य अतिथियों, प्राचार्य, शिक्षकों और बच्चों ने भी निशाना साधा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में छोटी रवानी, शिखा स्वर्णिमा, प्रीति कुमारी, नीतू सिन्हा, पंचानंद कुमार सहित अन्य शिक्षक – शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More