जमुआ में झामुमो प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन, शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में कार्यक्रम सम्पन्न

गिरिडीह : जमुआ प्रखंड अंतर्गत परिसर के ठीक सामने झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सोमवार को झामुमो प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन केंद्रीय समिति सदस्य अजीत कुमार पप्पू पूर्व विधायक केदार हाजरा एवं झामुमो के कई नेता एवं कार्यकर्ता के संयुक्त उपस्थिति में फीता काटकर किया गया एवं झारखंड के दिशोंम गुरु स्व शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया , साथ ही जिला एवं प्रखंड के झामुमो के वरिष्ठ नेताओं को गुलदस्ता देते हुए सम्मानित भी किया गया, कार्यालय उद्घाटन के कार्यक्रम का संचालन प्रखंड सचिव को रोजन अंसारी ने किया
केंद्रीय समिति सदस्य अजीत कुमार पप्पू ने कहा की यह कार्यालय लोगों की समस्या एवं सुविधाओं का ख्याल करेगा लोग अपनी समस्याओं को इस कार्यालय में दे सकते हैं, ताकि संबंधित विभाग को सूचित करते हुए आम जनता के कार्यों को समयबद्ध हो सके वही पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा झारखंड में अबूआ सरकार है गरीबों, आम जनों के हितों का ख्याल करती है और वर्तमान में हेमंत सरकार ने पूर्व 28 तारीख को हजारों लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपने का कार्य किया, वही आम जनता के हितों का ख्याल करते हुए प्रत्येक पंचायत में जनसुनवाई हेतु आपकी सरकार आपके द्वार कैंप के माध्यम से लोगों के आवेदन एवं समस्याओं का समाधान एवं ऑन स्पॉट कार्य का निष्पादन करने का प्रयास किया गया !
केंद्रीय समिति सदस्य अजीत कुमार पप्पू, पूर्व विधायक केदार हाजरा,नगर समिति अक्ष्यक्ष रॉकी सिंह, जिला सह सचिव चीना खान,जमुआ प्रखंड अध्यक्ष रंजीत राम, देवरी प्रखंड झामुमो अध्यक्ष मुजाहिद अंसारी, प्रखंड सचिव रोजन अंसारी, मुकेश रजक झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष, विजय वर्मा कोषाध्यक्ष, सुमित्रा रजक महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष, सचिव देवंती भारती, एस सी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष भोला पासवान, पंचायत अक्ष्यक्ष लियाकत अंसारी, मनोज कुमार पांडेय, मुस्लिम अंसारी,राजू यादव ,मनोज महथा, सुलेमान अंसारी, तैयब अंसारी, ताहिर हुसैन,मो कलाम, हर्ष सिंहा,संजय यादव, नियाज़ अंसारी, रईस कौशर के अलावा सैकड़ो झामुमो के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे




