गिरिडीह पुलिस ने 313 चोरी और गुम मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस की सराहनीय पहल आपका मोबाइल आपके पास योजना के तहत चोरी और गुम हुए मोबाइल यूजर के लिए शुक्रवार का दिन बेहद ख़ास रहा। गिरिडीह पुलिस ने न्यू पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम आपका मोबाइल आपके पास योजना के तहत जिले के 313 यूजर को उनके एंड्राइड और स्मार्ट मोबाइल वापस किये। इस दौरान जिले भर से यूजर अपने मोबाइल लेने पहुंचे थे।
कार्यक्रम में एसपी डॉक्टर विमल कुमार के नेतृत्व में आपका मोबाइल आपके पास योजना के तहत यूजर को उनके मोबाइल वापस किए गए। चोरी और गुम हुए मोबाइल मिलने पर यूजर भी काफी उत्साहित दिखे। यूजर ने एसपी को थैंक्स भी कहा। इस दौरान एसपी ने कहा कि आज के दौर में मोबाइल कि भूमिका बेहद ख़ास हो गई है। ऐसे में मोबाइल कि चोरी होना या, गुम होने यूजर के लिए परेशानी का सबब होता है. लेकिन गिरिडीह पुलिस लगातार प्रयास में है कि जिनके मोबाइल चोरी और गुम हुए है उसे तलाश कर वापस किये जाए। कार्यक्रम में डीएसपी नीरज सिंह, कोसर अली, एसडीपीओ जितवाहन, सुमित प्रसाद, धनजय राम, इंस्पेक्टर मंटू कुमार, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।


