हमीरपुर में तेज रफ्तार बाइक बकरी से टकराई, दरोगा घायल
-1024x614.jpeg)
हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार को बाइक सवार यूपी-112 के दरोगा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें गंभीर हालत में पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उच्च इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
थाना मुस्करा उपनिरीक्षक अनुरुद्ध द्विवेदी ने बताया कि हमीरपुर से छुट्टी लेकर अपने घर उरई को जा रहे डायल 112 पुलिस चौकी कुन्हटा थाना बिंवार के एसआई उमाशंकर की राठ रोड जनता बम्बा के पास बाइक एक बकरी से टकरा गई, जिससे वह गिरकर घायल हो गए। वह पर हेलमेट पहने हुए थे, जिससे सिर में गंभीर चोट आने से वह बच गए, जबकि हेलमेट टूटकर टुकड़े-टुकड़े हो गया। बताया कि सूचना पर एसआई उमाशंकर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां, डॉ. मनुलिका वर्मा ने प्राथमिक उपचार करके उच्च इलाज हेतु हायर सेंटर उरई के लिए रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी य़ोगेश तिवारी ने बताया कि हादसे में दरोगा गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद उरई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।


