Chaibasa News: पुलिस-उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 8000 किलोग्राम महुआ और 900 लीटर शराब बरामद 

पश्चिमी सिंहभूम के गुटूसाई, बुरूहातु और खुटियापदा गांवों में अवैध देशी शराब की रोकथाम के लिए जगन्नाथपुर थाना पुलिस और चंपुआ उत्पाद विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 8000 किलोग्राम जावा महुआ और 900 लीटर महुआ शराब बरामद कर मौके पर नष्ट कर दी गई। पुलिस अवैध शराब कारोबार पर कड़ी निगरानी रख रही है।

पश्चिमी सिंहभूम: अवैध देशी शराब की चुलाई और कारोबार पर रोक लगाने के लिए जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने सीमावर्ती राज्य ओडिशा के चंपुआ उत्पाद विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के गुटूसाई, बुरूहातु और खुटियापदा गांवों में छापेमारी की गई, जहां से लगभग 8000 किलोग्राम अवैध जावा महुआ और करीब 900 लीटर तैयार महुआ शराब बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दी गई।

यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार सुबह साढ़े छह बजे से नौ बजे तक की गई। अभियान में थाना प्रभारी अविनाश हेम्बरम, एएसआई निमाय सिंह, सशस्त्र बल के जवान और चंपुआ एक्साइज विभाग की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इस अवैध कारोबार में कोई संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More