Hazaribagh News: राजस्व कर्मचारी को एसीबी ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

हजारीबाग में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दारू प्रखंड के राजस्व कर्मचारी ज्ञानी राम को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। वह जमीन की दाखिल खारिज के लिए शिकायतकर्ता हिरामन प्रजापति से रिश्वत मांग रहा था। एसीबी ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

हजारीबाग: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड के राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए कर्मचारी का नाम ज्ञानी राम है। एसीबी के अनुसार ज्ञानी राम जमीन की दाखिल खारिज के एवज में 10,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और रिश्वत लेते समय उसे पकड़ लिया। 

उल्लेखनीय है कि आवेदक हिरामन प्रजापति ने जमीन की दाखिल खारिज को लेकर ऑनलाइन आवेदन दिया था। दाखिल खारिज करने को लेकर जब शिकायतकर्ता ने राजस्व कर्मचारी ज्ञानी राम से सम्पर्क किया तब राजस्व कर्मचारी के जरिये 10 हजार रूपये रिश्वत की मांग की गयी। राजस्व कर्मचारी ने शिकायतकर्ता को बोला कि रिश्वत नहीं दोगे तो तुम्हारा आवेदन अस्वीकृत कर दिया जाएगा। उक्त आवेदन के संबंध में सत्यापनकर्ता की ओर से सत्यापन के क्रम में पहला किश्त तीन हजार रूपये रिश्वत लेते एसीबी ने ज्ञानी राम को गिरफ्तार कर लिया।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More