सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत CCL मुख्यालय में रक्तदान शिविर, 191 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित विशेष रक्तदान शिविर।
सीएमडी ने दिलाई स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) मुख्यालय स्थित गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर के प्रांगण में सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के तहत विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन CCL के CMD निलेंदु कुमार सिंह ने निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा और मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार की उपस्थिति में किया।

कार्यक्रम में मुख्यालय के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, ट्रेड यूनियन के सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी, हितधारक और बड़ी संख्या में रक्तदाताओं की मौजूदगी रही।

इस अवसर पर CCL के CMD निलेंदु कुमार सिंह ने कर्मियों को स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कर्मियों से रक्तदान के लिए आगे आने और इस मानवीय कार्य में योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को इस नेक कार्य के लिए आगे आना चाहिए।

191 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले रक्तदान शिविर में निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा समेत कुल 191 रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

शिविर में IICM के अधिकारियों और JSSPS के खिलाड़ियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन में पिछले वर्ष की तुलना में अधिक सहभागिता दर्ज होने की जानकारी दी गई।

सत्यनिष्ठा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के तहत आयोजित इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य सत्यनिष्ठा, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

इस वर्ष अभियान की थीम “Let Integrity Flow, Let Life Grow, Let Prosperity Follow” रखी गई है। थीम के माध्यम से सत्यनिष्ठा के साथ मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व को रेखांकित किया गया।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More