हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार से आम आदमी प्रभावित, स्कूली बच्चे भी भ्रष्टाचार की चपेट में: बाबूलाल मरांडी

मरांडी ने सोशल मीडिया में वायरल एक वीडीओ जिसमें स्कूल के शिक्षक द्वारा साइकल केलिए छात्र से 400 रूपये की मांग की जा रही है पर कहा कि भ्रष्टाचार से अब स्कूल के बच्चे भी अछूते नहीं हैं।

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज मिलन समारोह सह सदस्यता कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने लोकहित अधिकार पार्टी के पवन तिग्गा के नेतृत्व में लोहरदगा से चलकर रांची आए सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक, एसटी मोर्चा के सुनील फकीरा कच्छप उपस्थित रहे।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में सुकरु उरांव, शशि नंदन भगत, तपेश्वर प्रजापति, एतवा उरांव, इलीशिबा मिंज, तारा भगत, सुरेशचंद्र साहू, लोलेन एक्का, बिमोला मिंज, विनोद यादव, दीपक कुमार, कैलाश चौधरी, अशोक चौहान, अशोक सिंह, कमलेश्वर सिंह, लाल विकार नाथ शाह देव, मुकेश कुमार सिंह, रेशमी टोप्पो सहित लोकहित अधिकार पार्टी के लोहरदगा जिला के पदाधिकारी, सदस्य गण शामिल हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा एक विशाल परिवार है जिसके 12.5करोड़ से अधिक सदस्य हैं। पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और दुनियां के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी का नेतृत्व प्राप्त है।

कहा कि भाजपा सरकार अंत्योदय के साथ गांव , गरीब, किसान,दलित आदिवासी,की सेवा कर रही। आत्म निर्भर भारत,विकसित भारत का संकल्प हम सभी को मिलकर पूरा करना है। झारखंड में भी सशक्त भाजपा बनाकर विकसित झारखंड बनाना है। उन्होंने हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार में रोज नए नए भ्रष्टाचार के मामले उजागर हो रहे। आम आदमी भ्रष्टाचार की चपेट में है।

मरांडी ने सोशल मीडिया में वायरल एक वीडीओ जिसमें स्कूल के शिक्षक द्वारा साइकल केलिए छात्र से 400 रूपये की मांग की जा रही है पर कहा कि भ्रष्टाचार से अब स्कूल के बच्चे भी अछूते नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार 2 को भ्रष्टाचार मिटाने केलिए गंभीर होना चाहिए नहीं तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी। एक सशक्त विपक्ष के नाते जन मुद्दों पर सड़क से सदन तक जोरदार आंदोलन करेगी। पवन तिग्गा ने कहा कि वे पार्टी के नेतृत्व के आभारी हैं जिन्होंने पार्टी में सदस्यता दिलाई। आज भाजपा से ही जनता को उम्मीद है।भाजपा झारखंड अलग राज्य बनाने वाली पार्टी है और जितने विकास कार्य हुए हैं सब भाजपा सरकार की देन है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का तेज गति से विकास हो रहा। बुनियादी ढांचा में विकास हो रहा। वहीं गरीब कल्याण की योजनाएं गरीबों को राहत दे रहे। भाजपा नेतृत्व जो जिम्मेवारी देगी उसे ईमानदारी से निभाऊंगा।

कार्यक्रम का संचालन शिवपूजन पाठक ने ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण राहुल अवस्थी ने और धन्यवाद ज्ञापन सुनील फकीरा ने किया

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More