Ranchi news: अम्बेडकर रिजेंट ऑक्सफोर्ड स्कूल में सेनेटरी पैड अवेयरनेस प्रोग्राम का हुआ आयोजन

सेनेटरी पैड अवेयरनेस प्रोग्राम का मकसद, लोगों को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूक करना और सैनिटरी पैड के सही इस्तेमाल के बारे में बताना है. इन प्रोग्राम के ज़रिए, लोगों को सैनिटरी पैड के इस्तेमाल से जुड़े अंधविश्वासों को दूर करने में भी मदद मिलती है

रांची: धुर्वा स्थित आंबेडकर रिजेंट ऑक्सफोर्ड स्कूल में सेनेटरी पैड अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। 100 गर्ल्स क्लब के फाउंडर राजमणि जी के द्वारा जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के तहत स्कूल में सेनेटरी वेडिंग मशीन स्कूल परिसर में लगाया गया।

मशीन का उदघाटन मुख्य अतिथि अश्वनी कुमार सिन्हा आईपीएसडीआई रांची, विशिष्ट अतिथि डॉ अरुण कुमार ब्रेन एंड नर्व स्पेशलिस्ट न्यूरो डिपार्टमेंट सैमफोर्ड हॉस्पिटल, राजमणि 100 गर्ल्स क्लब एवं जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय प्रमुख फाउंडर के द्वारा किया गया।

सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन को स्कूलों में लगाने का उद्देश्य मासिक धर्म के दौरान छात्राएं स्कूल आ सके और अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार समाजसेवी,स्कूल के फाउंडर विनोद कुमार बैठा, स्कूल कि निर्देशिका संगीता कुमारी,सह निदेशक अमित कुमार सहित स्कूल कि शिशिकाएं मोनिका, श्वेता, रुकिया, सुमन और सैकड़ों छात्राएं मौजूद थीं

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More