Koderma news: बोल्डर लदा हाईवा को किया गया जप्त, चालक गिरफ्तार

कोडरमा: वन प्रमंडल पदाधिकारी कोडरमा के नेतृत्व में महेशपुर चौक मसमोहना रोड में बोल्डर लदा हाईवा को जप्त किया गया। मिली जानकारी अनुसार वन विभाग द्वारा जांच अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में महेशपुर चौक मसमोहना रोड में एक हाईवा संख्या JH05CM-8736 को पत्थर लोड सहित बिना चालान के पकड़ा गया जिसमें लगभग 800 सीएफटी बोल्डर लोड पाया गया।
मौके से चालक रमेश मेहता पिता स्वर्गीय छोटी मेहता ग्राम अटला थाना बगोदर जिला गिरिडीह निवासी को गिरफ्तार कर अग्रेत्तर कार्यवाई हेतु भेज दिया गया। जांच दल में वन क्षेत्र पदाधिकारी डोमचांच, प्रभारी वनपाल ललन किशोर, अभिमन्यु कुमार एवं अन्य वन कर्मियों शामिल थे


