विस चुनाव पूर्व बदले गए झारखंड के 4 जिलों के उपायुक्त, मंजूनाथ भजंत्री बने रांची के डीसी

मंजूनाथ भजंत्री को रांची जिले का उपायुक्त बनाया गया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
रांची: राज्य सरकार ने छह आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. इसमें चार जिलों के डीसी भी बदले गए हैं. मंजूनाथ भजंत्री को रांची जिले का उपायुक्त बनाया गया है. शशि प्रकाश सिंह को जामताड़ा, उत्कर्ष गुप्ता को लातेहार और मनीष कुमार को पाकुड़ का उपायुक्त बनाया गया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है.


