Chaibasa News: मंईयां सम्मान यात्रा झींकपानी में कल, तैयारी को लेकर झामुमो नेताओं की बैठक

विधायक कल्पना सोरेन समेत मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपिका पाण्डेय, महुआ मांझी व सांसद जोबा मांझी कल जनसभा को संबोधित करेंगी.

चाईबासा: चाईबासा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टोंटो में शुक्रवार को झामुमो की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई. इसमें मंत्री दीपक बिरुवा ने भी शामिल होकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया. बैठक में आगामी 28 सितंबर को झींकपानी के चांदीपी फुटबॉल मैदान में आयोजित सभा को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया. मंत्री ने बताया कि झारखंड सरकार के द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना लाकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है. लेकिन विपक्ष में बैठी भाजपा गलत प्रचार प्रसार कर कोर्ट के शरण में जाकर इसे बंद करने का षड्यंत्र रचने का प्रयास कर रही है. भाजपा महिलाओं को मिलने वाले सम्मान राशि से घबरा गई है. इसलिए हमें भाजपा को दिखा देना है कि राज्य में महिलाओं को सम्मान देने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता साथ में खड़ा है. भाजपा का किसी षड्यंत्र का शिकार महिलाओं को होने नहीं दिया जाएगा. 

इसको लेकर कैबिनेट मंत्री बेबी देवी के अलावा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री दीपिका पाण्डेय, महुआ मांझी, सांसद जोबा मांझी पूरे राज्य का भ्रमण कर महिलाओं को इस योजना के बारे में जानकारी देने के लिए झींकपानी आ रही है. यहां चांदीपी फुटबॉल मैदान में सभा को संबंधित करेंगी. महिलाओं के सम्मान और उनके हक को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा की महिला नेत्रियों ने पूरे राज्य में महिलाओं को इसके बारे जानकारी देने के लिए मंईया सम्मान यात्रा निकली है. पूरे राज्य का भ्रमण कर महिलाओं को इस योजना के बारे में जानकारी दे रही है. मौके पर मौजूद लोगों ने उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की सहमति प्रदान की. मौके पर जिप सदस्य राज नारायण तुबिद, प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति अध्यक्ष मुन्ना सुंडी, पूर्व प्रखंड प्रमुख मंगल तुबिद, दफेदार हेस्सा, तुराम बिरुली, राजीव हेस्सा, मूचिया हासदा,  समेत अन्य उपस्थित थे.

लेखक के बारे में

By Samridh Desk

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More