Koderma News: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी ने किया चाराडीह क्लस्टर की वार्षिक आम सभा का आयोजन

कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी और उनकी आर्थिक प्रगति के लिए किए गए कार्यों की चर्चा हुई. इसके अलावा, महिलाओं द्वारा किए जा रहे सामूहिक प्रयासों को और अधिक मजबूत बनाने और समाज में महिलाओं की स्थिति को और बेहतर करने के लिए सुझाव दिए गए.

कोडरमा: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तत्वावधान में बेकोबार पंचायत भवन में चाराडीह क्लस्टर की वार्षिक आम सभा आयोजित की गई. मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं अब स्वावलंबन की राह पर अग्रसर हो रही हैं और नारी शक्ति पहले से कहीं अधिक सशक्त बन रही है. हर युग में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा से समाज में मिसाल पेश की है  और आज भी समूह की महिलाएं तन, मन और धन से रोजगार को बढ़ाने के लिए जो अद्वितीय कार्य कर रही हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है.

आईपीआरएस देविका कुमारी ने जानकारी दी कि चाराडीह क्लस्टर में कुल 25 संगठन हैं, जिनमें ग्राम सभा के 357 समूहों में 4,960 महिलाएं शामिल हैं. ये महिलाएं प्रति सप्ताह 10 रुपये जमा करती हैं, जो अब करोड़ों रुपये की राशि बन चुकी है. सभा की अध्यक्षता पुष्पा देवी ने की. मंच संचालन सीमा पंडित ने किया. इस अवसर पर सचिव अनिता देवी, कोषाध्यक्ष मालती देवी, कौशल्या देवी, सोनी देवी, आरती देवी, गुलशन आरा, गुड़िया देवी, सोहदरी देवी, प्रियंका देवी और सुनैना देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं.

कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी और उनकी आर्थिक प्रगति के लिए किए गए कार्यों की चर्चा हुई. इसके अलावा, महिलाओं द्वारा किए जा रहे सामूहिक प्रयासों को और अधिक मजबूत बनाने और समाज में महिलाओं की स्थिति को और बेहतर करने के लिए सुझाव दिए गए.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More