Bokaro News: मलेशिया में फंसे झारखंड के 70 मजदूर, वतन वापसी की लगाई गुहार

झारखंड के मजदूरों का विदेश में फंसने का सिलसिला जारी है. इस बार प्रवासी मजदूरों के विदेश में फंसे होने का मामला मलेशिया से सामने आया है. झारखंड के 70 प्रवासी मजदूर मलेशिया में फंसे हुए हैं.

बोकारो: झारखंड के हजारीबाग, गिरिडीह,बोकारो और धनबाद जिले के मजदूरों का विदेश में फंसने का सिलसिला जारी है. झारखंड के प्रवासी मजदूरों के विदेश में फंसे होने का मामला एक बार फिर मलेशिया से सामने आया है. इस बार झारखंड के 70 प्रवासी मजदूर मलेशिया में फंसे हुए हैं. 

पिछले चार माह से मजदूरों को कंपनी द्वारा मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है. मजदूरों के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है. मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी दुर्दशा बताई है और सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है. साथ ही उन्होंने बकाया वेतन के भुगतान की मांग भी की है. 

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More