Dhanbad News: SJAS सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में इलाजरत झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक की सेहत में आया सुधार

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक काफ़ी दिनों बाद वे फ़िज़ियोथेरेपी की सहायता से ‘Robotic Gait Trainer’ की सहायता से चलते हुए दिखे.
धनबाद: SJAS सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल धनबाद में पूर्व विधायक एवं झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक की सेहत में सुधार दिखने लगा है. SJAS सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में इलाजरत मन्नान मल्लिक कुछ दिनों से SJAS सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती थे. काफ़ी दिनों बाद वे फ़िज़ियोथेरेपी की सहायता से ‘Robotic Gait Trainer’ की सहायता से चलते हुए दिखे.
उनकी सेहत में हो रही तेजी से सुधार को देख कर उनके बेटे, हुबान मल्लिक ने अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों को इस सुधार के लिए धन्यवाद दिया. इससे SJAS सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के चिकित्सक एवं कर्मियों के चेहरे पर संतोष का भाव दिखा.


