रांची में आज से 7 अक्टूबर तक जेसीआई एक्सपो उत्सव 2026, 400 स्टॉल और कई आकर्षक कार्यक्रम

रांची। युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई (Junior Chamber International) के बहुप्रतीक्षित आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की शुरुआत 1 अक्टूबर से होगी। मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाला यह एक्सपो 7 अक्टूबर तक चलेगा। इस वर्ष एक्सपो उत्सव की 29वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। मेले में देश-विदेश के विभिन्न ब्रांडों और कारोबार से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे।
30 सितंबर को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि सात दिनों के इस उत्सव में देश के विभिन्न शहरों से कुल 400 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें बड़े ब्रांड्स, स्टार्टअप्स, ऑटोमोबाइल्स, ड्राई फ्रूट्स सहित अन्य उत्पादों के स्टॉल शामिल होंगे। महिलाओं के लिए विशेष रूप से पिंक हैंगर बनाया गया है, जिसमें केवल महिला उद्यमियों को स्टॉल दिए गए हैं। वहीं, बच्चों के लिए अम्यूजमेंट पार्क बनाया गया है, जिसमें विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं।
एक्सपो के दौरान परिसर में प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 1 अक्टूबर को बच्चों के लिए जूनियर मास्टरशेफ प्रतियोगिता होगी, जिसमें बच्चे विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाएंगे और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। 2 अक्टूबर को चित्रकला प्रतियोगिता, ट्रेजर हंट एवं तम्बोला का आयोजन होगा। 3 अक्टूबर को डॉग शो एवं ‘वॉइस ऑफ एक्सपो’, 4 अक्टूबर को ‘एक्सपो टैंक’ एवं डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। अंतिम दिन 7 अक्टूबर को योगा प्रतियोगिता एवं बुटिक्स एक्सपो फैशन शो होगा। एक्सपो में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए क्यूआर कोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन और एंट्री टिकट की बुकिंग की जा सकेगी।
रांचीवासियों के लिए 3 अक्टूबर को नाइट मार्केट का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें रात 9 बजे से 12 बजे तक सभी स्टॉल खुले रहेंगे और लाइव बैंड की प्रस्तुति होगी। वहीं, 6 अक्टूबर को भजन जैमिंग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बाहर से आए कलाकार मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे।
‘एक्सपो उत्सव 2026’ के इस संस्करण के प्रिंसिपल स्पॉन्सर पंचरत्न स्काईलाइन (Panchratna Skyline – A legacy of trust) हैं। इसके साथ ही टैंगो (Tango), अल्पाइन (Alpine) और गृहस्थी (Grihasthi) द्वारा पावर्ड है।
आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर के कई बड़े ब्रांड्स सहयोगी के रूप में जुड़े हैं। इनमें होटल चाणक्य हॉस्पिटैलिटी पार्टनर, मोशन एजुकेशन पार्टनर, बुद्धा टोयोटा ऑटोमोबाइल पार्टनर, श्री अलंकार ज्वेलरी पार्टनर, श्नाइडर इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रिक पार्टनर, प्रभुजी फूड पार्टनर, वॉव डिटेलिंग डिटेलिंग पार्टनर, बागला सिक्योरिटी पार्टनर, बलीफिया फोटोग्राफी पार्टनर, NTPC माइनिंग पार्टनर, आराध्या ट्रैवल पार्टनर, अपना मार्ट ग्रोसरी पार्टनर, मी एंड मॉम्स लाइफस्टाइल पार्टनर, एटीसी स्वच्छ पार्टनर, कैफीनेटर्स बेवरेज पार्टनर और रेडियो धूम रेडियो पार्टनर हैं।
प्रेस कांफ्रेंस में संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके संयोजक जेसी सिद्धार्थ चौधरी थे। इस दौरान रांची चैप्टर के मीडिया प्रभारी जेसी रवि सामोता, अध्यक्ष सीए अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, को-ऑर्डिनेटर्स जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, जेसी सीए दीपक पटेल (एक्सपो ट्रेजरर), जेसी ऋषभ जालान (डायरेक्टर बिजनेस) और जेसी अनिमेश निखिल (उपाध्यक्ष-बिजनेस) शामिल थे। यह जानकारी एक्सपो के मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने साझा की।


