JSSC-CGL परीक्षा आज से शुरू, आज और कल 5:30 घंटे मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद

पूर्व में हुए पेपर लीक के मामलों में देखा गया है कि ज्यादातर पेपर लीक की घटनाएं व्हाट्सएप के जरिए की गयी थी. इसको लेकर राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इन दोनों दिन सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद करने का आदेश दिया है.

रांची: झारखंड में इंटरनेट आज और कल (21 और 22 सितंबर) बंद रहेगा. झारखंड में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा 21 सितंबर से शुरू हो चुकी है जो कल 22 सितंबर तक चलेगी. परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी ना हो, इसको लेकर राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इन दोनों दिन सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद करने का आदेश दिया है. यह कदम परीक्षा में पेपर लीक को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, JSSC-CGL की परीक्षा 823 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 6 लाख 39 हजार उम्मीदवार शामिल होंगे. पूर्व में हुए पेपर लीक के मामलों में देखा गया है कि ज्यादातर पेपर लीक की घटनाएं व्हाट्सएप के जरिए की गयी थी. पेपर लीक मामले की अभी जांच चल ही रही है.

बता दें कि 19 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं पर चर्चा की और जिला उपायुक्तों को आवश्यक निर्देश दिए. JSSC-CGL की परीक्षा को लेकर राज्य सरकार इस बार गंभीर है और दिए गए सभी निर्देशों को सख्ती से पालन करने को कहा गया है.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More