Dumka News: जंगल में शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान में जुटी शिकारीपाड़ा पुलिस

दुमका का वह इलाका जहां से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद हुआ।

दुमका: जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत करमाटांड़ मोड़ के समीप जंगल से मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।जंगल में शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।प्रथम दृष्टया महिला की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव जंगल तक कैसे पहुंचा, इसका भी तत्काल पता नहीं चल पाया है।

पुलिस आसपास के गांवों और क्षेत्रों में लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलने की संभावना है।पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। महिला की पहचान होने के बाद घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्यों के सामने आने की उम्मीद है।मामले को लेकर शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी का पक्ष जानने के लिए दूरभाष के माध्यम से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं होने के कारण उनका पक्ष प्राप्त नहीं किया जा सका।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More