देवघर: सारठ में हर्षोल्लास के साथ मना गणेशोत्सव, विधि-विधान के साथ हुई पूजा अर्चना

देवघर: सारठ समेत अनेक गांवों में शनिवार को गणेश चतुर्थी के दिन भगवान विघ्नहर्ता का पूजा विधि -विधान के साथ किया गया। वही सारठ बर्मा टोला में जागृति मंच के द्वारा गणपति बप्पा मोरया का पूजा यजमान मुनेश्वर महतो तथा पंडित राजेश राजहंस ने श्रद्धापूर्वक किया। मंच के युवाओं ने बताया कि आगामी 4 दिनों तक गणेश उत्सव मनाया जाएगा। साथ ही साथ शनिवार के रात्रि में भक्त जनों के लिए भजन कीर्तन आयोजित की जाएगी तथा 10 सितंबर को कथा वाचक महेंद्र शास्त्री के द्वारा भक्त जनों को रामचरितमानस कथा के आनंद उठाएंगे।

 गणेशोत्सव के दौरान चार दिनों तक भजन कीर्तन  की जाएगी। 11 सितंबर को तिहरी का भोग गणपति बप्पा को देकर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा तथा संध्या समय गणपति बप्पा मोरया को नगर भ्रमण कराते हुए विसर्जन किया जाएगा। वहीं सारठ स्थित पुराना बाजार के युवा शक्ति के युवाओं ने विघ्नहर्ता भगवान गणपति बप्पा मोरया का पूजा विधि -विधान के साथ किया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More