झारखंड प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी सप्तागिरी शंकर उल्का एवं डॉ. वेल प्रसाद पहुंचे रांची, कांग्रेसियों ने किया स्वागत

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और झारखंड सह प्रभारी सप्तागिरी शंकर उल्का एवं डॉक्टर वेल प्रसाद आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मिली नई जिम्मेदारी के बाद आज पहली बार झारखंड पहुंचे। रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मदन मोहन शर्मा, संजय लाल पासवान. महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष कुमार राजा. राकेश किरण महतो, प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी सतीश पॉल मुंजनी, विनय सिन्हा दीपु,रमा खलखों अशोक चौधरी, कमल ठाकुर, शकील अख्तरं सुरेश बैठा, बबलू शुक्ल, गौरव सिंह, चंदन बैठा, अरुण साहु समेत दर्जनों लोगों ने स्वागत किया।

