बोकारो: जनता मिलन कार्यक्रम के जरिये उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं

बोकारो: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने उपायुक्त विजया जाधव के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। लगभग 60 लोग अपनी समस्या को लेकर उपायुक्त के पास पहुंचे। कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान भी हुआ तो वहीं कुछ समस्याओं एवं शिकायतों के निवारण के लिए उसे संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजा गया है।
इसमें भूमि संबंधित, स्वास्थ विभाग से सम्बंधित, अंचल कार्यालय, नियोजन से सम्बंधित एवं शिक्षा विभाग से सम्बंधित समस्याओं को लेकर सबसे अधिक लोग उपायुक्त के समक्ष पहुंचे थे।
आपको बता दें की प्रत्येक सोमवार को समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जहां लोग अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिल सकते हैं। मौके पर उप विकास आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद,अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अनिमेष कुमार गुप्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खलको, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा सहित अन्य उपस्थित थे।


