कोडरमा: सरकारी लाभ से वंचित हैं एक ही घर के दो दिव्यांग, मां और पुत्र 

दोनों प्रखंड मुख्यालय का दर्जनों बार चक्कर काट चुके हैं पंचायत भवन हो या मुखिया सभी के यहां दर्जनों बार चक्कर काटने के बाद मायूस होकर दोनों अपने घर में बैठे हैं। 

कोडरमा: सतगावां प्रखंड के समलडीह पंचायत के दो दिव्यांग सरकारी लाभ से वंचित है। बताया जाता है कि सरकार के द्वारा दिव्यांग को पेंशन का लाभ देने का प्रावधान है लेकिन इस पंचायत में ऐसा नहीं है। क्योंकि इसके ना ही पंचायत के पदाधिकारी का ध्यान है ना ही प्रखंड के पदाधिकारी का। और किसी समाजसेवी का भी ध्यान नहीं है जिसके कारण एक ही घर में मां और बेटे दोनों दिव्यांग हैं। 

आज तक इनका दिव्यांग का कोई प्रमाण पत्र भी नहीं बन पाया जिसके कारण इन्हें सरकारी लाभ से भी वंचित होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय यहां के नेता बड़े- बड़े वादे करते हैं लेकिन चुनाव चुनाव खत्म होने के बाद इस क्षेत्र को और इस क्षेत्र के गरीबों को देखने तक नहीं आते हैं। 

दोनों प्रखंड मुख्यालय का दर्जनों बार चक्कर काट चुके हैं पंचायत भवन हो या मुखिया सभी के यहां दर्जनों बार चक्कर काटने के बाद मायूस होकर दोनों अपने घर में बैठे हैं। लोगों ने बताया कि समलडीह के बिरजू चौधरी की पुत्री ममता देवी व उसके पुत्र नीरज कुमार दोनों दिव्यांग आज तक कोई सरकारी लाभ नहीं मिला। पति की मौत के बाद ममता देवी अपने पुत्र के साथ मायके में ही रहती है।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More