बोकारो: प्रदेश अध्यक्ष बनने पर अधिवक्ता संघ के लोगों ने दी बधाई 

अधिवक्ता संघ के महासचिव ने कहा हमारे क्षेत्र के लिए बड़ी ही खुशी की बात है क्षेत्र के युवा आगे बढ़ रहे हैं और अच्छे सोच के साथ समाज के हित में कार्य कर रहें हैं।

बोकारो: जिले के तेनुघाट में कुलदीप प्रजापति को भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गनाजेशन का प्रदेश अध्यक्ष झारखण्ड के पद पर और सरिता कुमारी को राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष बनाने पर मंगलवार को अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो, वरिष्ठ अधिवक्ता डीएन तिवारी, पवन कुमार, सुभाष कटरियार, राकेश कुमार सिन्हा, निशा कुमारी सहित समाजसेवी मिथुन चंद्र वंशी, नारायण प्रजापति के साथ कई लोगो ने फूल- माला पहनाकर बधाई दी। 

वहीं अधिवक्ता संघ के महासचिव ने कहा हमारे क्षेत्र के लिए बड़ी ही खुशी की बात है क्षेत्र के युवा आगे बढ़ रहे हैं और अच्छे सोच के साथ समाज के हित में कार्य कर रहें हैं। वहीं कुलदीप प्रजापति ने बताया की जो जिम्मेदारी संगठन ने दी है उसे जिम्मेदारी के साथ निभाने का कार्य करूँगा। वहीं सरिता देवी ने कहा संगठन ने मुझे महिलाओं की जिम्मेदारी दी है मैं उस पर बखूबी निभाने का काम करुँगी और सबसे पहले महिलाओं को जागृत करने का कोशिश करूंगी।

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More