बोकारो: झारखंड शिक्षा परियोजना बोकारो द्वारा तीन दिवसीय जिला स्तरीय टी.एल.एम. मेला का आयोजन

बोकारो: निपुण भारत मिशन कार्यक्रम के 3 वर्ष पूर्ण होने एवं झारखंड शिक्षा परियोजना बोकारो द्वारा तीन दिवसीय जिला स्तरीय टी.एल.एम. मेला का आयोजन जिला रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चास परिसर में आयोजित किया गया है।
जिसमें सभी प्रखंड शिक्षा परियोजना द्वारा स्टॉल लगाया गया है। उक्त मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ ही सभी अतिथियों द्वारा स्टालों का घूमकर निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा बनाया गया एग्जीबिशन प्रोग्राम का भी निरीक्षण किया गया और कार्यक्रम कार्यक्रम में शामिल हुए छात्र एवं छात्राओं को प्रोत्साहित भी किया गया।
मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खलको, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे, कार्यपालक दंडाधिकारी सत्यबाला, कार्यपालक दंडाधिकारी कनिष्क कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


