बोकारो: जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट 

जबकि जमीन का मापी भी हुआ और जमीन का कागजात और रसीद में मेरे पास है। घटना की सूचना पाकर बेरमो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ किया। 

बोकारो: जिले के बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 18 में ढोरी बस्ती रेहवाघाट में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। ढोरी बस्ती रेहवाघाट निवासी घायल द्वारिका महतो ने बताया कि तेनुघाट व्यवहार न्यायालय द्वारा मालिकाना हक मिलने के बाद शनिवार को अपने जमीन पर घोरान दे रहे थे। 

इस दौरान राम अवतार गिरी नामक व्यक्ति ने अपने अन्य सहयोगों के साथ आकर काम रोकते हुए मारपीट किया। जिससे मैं घायल हो गया और स्थानीय अस्पताल में जाकर अपना इलाज कराया। द्वारिका महतो का कहना है कि राम अवतार गिरी मेरे जमीन को अपना जमीन बताकर बाधा डाल रहा है। 

जबकि जमीन का मापी भी हुआ और जमीन का कागजात और रसीद में मेरे पास है। घटना की सूचना पाकर बेरमो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ किया। पुलिस ने बेरमो सीओ के पास जाकर अपना कागजात प्रस्तुत करने की बात कही।

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More