बोकारो: तीन माह से बंद है सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बैंक और प्रखंड का लगा रहे चक्कर 

बैंक का चक्कर लगाना उनकी मज़बूरी हो गया है, ताकि उन्हें पेशन मिल सके। वृद्धजन बैंक और प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटकर थक जाते हैं। इसके बाद भी व्यवस्था के कान में जूँ तक नहीं रेंग रहा है।

बोकारो: लोकसभा चुनाव के पहले से बंद पेंशन की आस में बीते तीन माह से बोकारो के वृद्धजनों की आंखे अब पथरा गयी है। प्रखंड कार्यालयों का चक्कर काटते- काटते एक तो चप्पल- जुता घीस गया है, दूसरे और वृद्ध शरीर में ताकत नहीं बचा है।

जानकारी के अनुसार बीते 3 माह से सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिलने के कारण बोकारो के वृद्ध व्यक्ति को मुसिबतों का सामना करना पड़ रहा है। जो इसी पर निर्भर है, वहीं काफ़ी परेशान दिख रहे हैं। बताया जाता है कि पेंशन भुगतान को लेकर हमेशा बैंक का चक्कर कभी प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाकर थक जा रहे है।

बैंक का चक्कर लगाना उनकी मज़बूरी हो गया है, ताकि उन्हें पेशन मिल सके। वृद्धजन बैंक और प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटकर थक जाते हैं। इसके बाद भी व्यवस्था के कान में जूँ तक नहीं रेंग रहा है। ऐसे में अब केवल उपरवाले पर ही आस लगी है क्योंकि कोई भी जनप्रतिनिधि इन वृद्ध जनों के लिए आगे आकर आवाज उठाने को तैयार नहीं है क्योंकि इससे इन्हें राजनीतिक लाभ मिलने वाला नहीं है।

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More