Koderma News: भाकपा माले ने परसाबाद में बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाया राहत कोष संग्रह अभियान

परसाबाद बाजार में व्यवसायियों से सहयोग राशि प्राप्त करते भाकपा माले नेता।

कोडरमा: जयनगर प्रखंड के परसाबाद में भाकपा माले प्रखंड कमिटी ने बिहार बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए राहत कोष संग्रह अभियान चलाया। परसाबाद के सम्मानित व्यवसाईयों के द्वारा 5250/ पांच हजार दो सौ पचास रुपया सहयोग राशि के रूप में दिया सहयोग के लिए सम्मानित व्यवसाईयों के प्रति पार्टी आभार व्यक्त करती है।

अभियान में जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम, प्रखंड सचिव मुन्ना यादव, शंभू नाथ वर्मा, पूर्वी जोन लोकल कमेटी सचिव चांद अख्तर, असगर अंसारी, हकीम खान, सुरेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, रामचन्द्र साव, चंद्रदेव यादव, मोहम्मद नासिर, शिव शंकर रविदास, विनोद कुमार दास, इस्लाम अंसारी मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More